हरियाणा के गुरुग्राम में वाटिका चौक के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान नगर निगम की सफाई कर्मचारी सरोज के रूप में हुई है।

घटना के बाद ड्राइवर कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। हादसे की सूचना मृतका के परिवार को दी गई है। पुलिस ने आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

उधर, भड़के सफाई कर्मचारियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। उन्होंने हाथ में झाड़ू उठाकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इसके बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारी सड़क से हटे।कर्मचारियों ने कहा कि उनसे हाईवे पर सफाई करवाई जा रही है। हमारी मांग है कि उनकी यहां से ट्रांसफर की जाए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!