हरियाणा के CM नायब सैनी सोमवार को सोनीपत पहुंचे। यहां उन्होंने सोनीपत के 1794, करनाल के 108, रोहतक के 766 और पानीपत के 22 बीपीएल के लाभार्थियों को प्लाटों की रजिस्ट्रियां दी। इस मौके पर सीएम ने कहा कि मैं अपने परिवार के लोगों के बीच आया हूं। प्लाटों पर कब्जा न मिलने से लंबे समय से हरियाणा के गरीब लोग जूझ रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इनकी दिक्कत को समझा। सीएम ने बताया कि पूरे हरियाणा में ऐसे 10 जगह कार्यक्रम हुए।

सीएम ने कहा कि 12 मार्च को जिम्मेदारी मिली थी। योजना बनी हुई थी। 4 तारीख तक पहले कमियों को दुरुस्त करने को लेकर अधिकारी को निर्देश दिए थे। अधिकारियों ने मेहनत की है, 7 हजार 755 लोगों को उनके प्लाट के कागज दे दिए गए हैं। हैप्पी योजना के माध्यम से 84 लाख लोगों को 1000 किलोमीटर तक मुफ्त में यात्रा करने का पास जारी किया है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के कारण पूरा हो पाया। हरियाणा की भाजपा सरकार गरीबों की सरकार है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!