हरियाणा में मई के बाद जून में भीषण गर्मी का सेकेंड फेज शुरू हो चुका है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने 11 से 14 जून तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान प्रदेश के दक्षिणी-पश्चिमी जिलों में पारा 48 डिग्री तक जा सकता है। अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

इस बार गर्मी के सीजन में चलने से बिजली की खपत 22 % तक ज्यादा हो गई है। इस कारण बिजली विभाग को 1250 मेगावॉट अतिरिक्त बिजली के इंतजाम करने पड़ रहे हैं। इसके लिए विभाग ने शार्ट टर्म बिजली खरीदने की योजना बनाई है। इसे जल्द खरीद लिया जाएगा।

मौसम विभाग ने 11 जून से लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 11 जून को उत्तरी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल में जिलों में गर्मी का यलो अलर्ट जारी हुआ है, जबकि शेष हरियाणा के जिलों में भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 12 जून को भी इसी तरह का मौसम रहेगा, जबकि 13 जून को पूरे हरियाणा में भीषण गर्मी के साथ लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 14 जून को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है और इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

हरियाणा में फरीदाबाद सबसे गर्म हो गया है। यहां का पारा 45.0 डिग्री पहुंच गया है। सिरसा का पारा 44.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा हिसार 43.6, जींद 44.7, रेवाड़ी 43.1, सोनीपत 44.7, कुरुक्षेत्र 43.0, रोहतक 44.6, अंबाला 42.8, मेवात 44.2, करनाल 42.5, दादरी 44.1, पानीपत 42.3, महेंद्रगढ़ 44.1, यमुनानगर 42.2, गुरुग्राम 43.8, पंचकूला 41.8, पलवल 43.7, भिवानी 41.6 दर्ज किया गया है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में औसतन एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह सामान्य से 4.1 डिग्री तक ज्यादा हो गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि अबकी बार मानसून सामान्य है। 27 जून के बाद हरियाणा में मानसून आने के आसार लग रहे हैं। चिंताजनक बात यह है कि 15 जून से प्रदेश में धान रोपाई शुरू होगी, इससे करीब डेढ़ करोड़ यूनिट बिजली की और खपत बढ़ जाएगी। अबकी बार 12 लाख हेक्टेयर में धान रोपाई का लक्ष्य है, किसान मोटे धान की रोपाई जून में ही करते हैं। किसानों को फिलहाल दो ग्रुपों में बिजली दिए जाने की योजना है। जरूरत के अनुसार इसे तीन ग्रुपों में भी चलाया जा सकता है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!