बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल की रिंग सेरेमनी की खबरों के बीच दोनों की शादी की भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यह हॉट कपल अगले महीने दिसंबर में सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा की सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल में शादी रचाएगा।

सारा फंक्शन 7 से 12 दिसंबर के बीच होगा। इसके लिए होटल की बुकिंग हो चुकी है। बस, इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। होटल ने भी इस VIP शादी के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

होटल प्रबंधन और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शादी के लिए बुकिंग कन्फर्म हो गई है। हालांकि किस दिन कौन सा प्रोग्राम होगा, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। सलमान खान और अन्य कई बड़े सितारों के फंक्शन में आने की पूरी संभावना है। यह भी जानकारी मिली है कि शादी का मुख्य कार्यक्रम जनाना महल में होगा। शादी समारोह में सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी निजी गार्ड संभालेंगे।

चौथ का बरवाड़ा में स्थित यह गढ़ 14 शताब्दी में बना हुआ है। यह राजपूताना शैली में है। गढ़ में वर्तमान में आलीशान होटल बनाया गया है। रेस्टोरेशन के बाद इसकी ओपनिंग अक्टूबर में ही हुई है। ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा शामिल हुई थीं। अब रॉयल वेडिंग के लिए कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने इस होटल को फाइनल किया है। लग्जरी रिसॉर्ट में फोर्ट सुइट और अरावली सुइट हैं। यहां 3 लोगों का एक दिन-रात ठहरने का किराया 65 हजार से लेकर 1.22 लाख तक है। गेस्ट के लिए फ्री ब्रेकफास्ट और वाईफाई भी दिया जाता है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!