कैथल में गुरुवार को पूर्व सरपंच की कार में जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना कलायत बस स्टैंड के सामने श्मशान भूमि के पास की है। मृतक की पहचान गांव बालू गादड़ा पट्‌टी निवासी पूर्व सरपंच रमेश कुमार (60) के रूप में हुई है। पुलिस ने पूर्व सरपंच का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रमेश कुमार गुरुवार को निजी काम से कलायत आया हुआ था। शाम करीब 4 बजे वह कलायत बस स्टैंड के सामने पेड़ के नीचे अपनी ऑल्टो के-10 कार में बैठा हुआ था। रमेश ने कार में CNG किट लगवाई हुई थी। लोगों के अनुसार, कार में अचानक जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद कार में आग लग गई। पेड़ के साथ कार लगी होने के कारण रमेश कुमार को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। कुछ ही देर में कार का अगला हिस्सा आग की चपेट में आ गया।

कार में आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद कलायत थाने के SHO इंस्पेक्टर रामनिवास मौके पर पहुंचे। व्यक्ति की अंदर जिंदा जलने से मौत हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड को बुलाकर कार में लगी आग को बुझाया गया। कार के अगले हिस्से पर सरपंच नाम की प्लेट लगी हुई थी।

घटना की सूचना के बाद रमेश कुमार के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि रमेश बालू के गादडा पट्टी का सरपंच जनवरी 2016 में बना था। वह 2 बेटों और एक बेटी का पिता था। तीनों बच्चे विवाहित हैं।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!