हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। हरियाणा में 5 जिलों में मौसम विभाग ने हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। गर्मी के कारण सूबे का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 अधिक पहुंच गया है। वैसे इन दिनों 41 डिग्री के करीब दिन का तापमान रहता है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान से आने वाली हवाओं ने हालात खराब किए हैं। संभावना है कि आज या कल से धूल भरी आंधी भी चल सकती है। 22 मई तक अभी कोई राहत भी नहीं मिलने वाली है।

पंजाब के 4 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा शामिल हैं। इसके अलावा 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है।

चंडीगढ़ में भी मौसम विभाग ने 21 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों को अलर्ट किया है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक बेवजह घर से बाहर न निकलें। इस दौरान हीट वेव यानी लू की वजह से उनकी सेहत पर असर पड़ सकता है।

मौसम विभाग के हीट वेव के अलर्ट के बीच 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है। इन 9 दिनों में सूबे में भीषण गर्मी पड़ेगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ माह में 9 दिन ऐसे होते हैं, जब सूर्यदेव प्रचंड गर्मी बरसाते हैं। इस 9 दिन की अवधि को ही नौतपा कहा जाता है। नौतपा 25 मई को सुबह 03.16 बजे लगेगा, जब सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

रोहिणी नक्षत्र में सूर्यदेव 08 जून, दोपहर 01.16 तक रहने वाले हैं। इसके बाद सूर्यदेव मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!