रोहतक पुलिस में चेन स्नेचिंग की वारदात में शामिल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसने रोहतक जिले में करीब 18 वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद व अन्य एरिया में 14 स्नेचिंग की सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

DSP विद्यानंद ने बताया कि पिछले कई दिनों से यह आरोपी स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहा था खासकर पास्ट कालोनियों में वारदात को अंजाम देता। जिसकी पहचान दिल्ली के विवेक विहार निवासी किशनलाल उर्फ छोटा के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने रोहतक जिले में 18 स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया। जिनमें से तीन वारदात तो आरोपी ने शुक्रवार को ही अंजाम दी थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी किशन अकेला ही इन वारदातों को अंजाम देता था। शुक्रवार को भी यह आरोपी स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देकर दिल्ली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में पुलिस ने नाकाबंदी करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद में भी स्नेचिंग व अन्य अपराधी वारदातों के केस दर्ज हैं।

वहीं आरोपी की गाजियाबाद पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हो रखी है। जिसमें आरोपी किशनलाल को एक गोली भी लगी थी। एवीटी स्टाफ प्रभारी SI सतीश कादियान ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करके रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य वारदातों के खुलासा होने की भी उम्मीद है।

2024 में इन वारदातों का खुलासा

1. 17 मई को अपने पति के साथ गली मे घूम रही महिला के गले से सोने की चेन छीनने की वारदात को अंजाम दिया।

2. 17 मई को सेक्टर-1 निवासी महिला के गले से सोने की चेन छीनने की वारदात को अंजाम दिया।

3. 17 मई को झंग कॉलोनी निवासी युवती के गले से मंगलसूत्र छीनने की वारदात को अन्जाम दिया।

4. 17 मार्च को सेक्टर-2 में एक महिला के गले से चेन छीनने की वारदात को अंजाम दिया।

5. 17 मार्च को रामगोपाल कॉलोनी में एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने की वारदात को अंजाम दिया हुआ है।

6. 21 अप्रैल को सेक्टर-2 में एक महिला के गले से चेन छीनने की वारदात को अंजाम दिया।

7. 21 अप्रैल को सेक्टर-3 में एक महिला के गले से चेन छीनने की वारदात को अंजाम दिया।

8. 27 मार्च को सेक्टर-3 निवासी महिला के गले से चेन छीनने की वारदात को अंजाम दिया।

9. 24 अप्रैल को सेक्टर-2 निवासी महिला के गले से चेन छीनने की वारदात को अंजाम दिया।

10. 24 अप्रैल को सेक्टर-1 में एक महिला के गले से चेन छीनने की वारदात को अंजाम दिया।

11. 6 मई को सेक्टर-2 निवासी महिला के गले से चेन छीनने की वारदात को अंजाम दिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!