हरियाणा के रोहतक में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट है। जगह जगह नाके लगाकर पुलिस की चेकिंग चल रही हैं। नाके पर तैनात सीआरपीएफ की टीम ने एक कार को रोक कर तलाशी ली तो उसमें से 12 लाख 50 हजार रुपए कैश मिले। कार में सवार व्यक्ति अंबाला का रहने वाला बताया गया है। वह अभी तक पुलिस को कैश का हिसाब नहीं दे पाया है। पुलिस ने रुपए अपने कब्जे में ले लिए हैं।

बता दें कि प्रदेश में 25 मई को लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान है और आचार संहिता लगी हुई है। पुलिस व अर्धसैनिक बलों की टुकड़ी लगातार सर्च अभियान चला रही है। मंगलवार को चेकिंग अभियान के दौरान रोहतक के पुराना बस स्टैंड पर एक कार को रुकवाया। संदेह के आधार पर कार की तलाशी ली गई तो इसमें साढ़े 12 लाख रुपए कैश मिला।

रोहतक सिटी थाना के जांच अधिकारी सोमबीर ने बताया कि पुराना बस स्टैंड के पास सीआरपीएफ टीम ने चेकिंग के दौरान एक कार को पकड़ा। कार में अंबाला के मच्छी मोहल्ला निवासी जोगेंद्र सवार था। कार में साढ़े 12 लाख रुपए कैश मिले हैं। कार सवार ने खुद को आढ़ती बताया है और यह पैसे आढ़त के लिए लेकर जाने की बात कही है। लेकिन अभी तक वह कोई सबूत नहीं पेश कर पाया। इसलिए पैसे संदिग्ध होने के चलते पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!