झगड़े की एक सूचना पर जब डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, तो यहां वीडियो बनाने पर एक युवक ने पुलिस को ही जान से मारने की धमकी दे दी। पुलिस ने इस मामले में डीघल गांव के रहने वाले मंजीत पुत्र सुरेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में इमरजेंसी रिस्पांस वेइकल की टीम में शामिल दिलबाग सिंह ने बताया कि 3 नवंबर को डीघल गांव के रहने वाले सुरेंद्र की डायल 112 के माध्यम से शिकायत मिली कि एक लड़का मारपीट कर रहा है।
इस सूचना के बाद वे गाड़ी से जब मौके पर पहुंचे तो एक नौजवान लड़के ने टीम के साथ ही बहस करनी शुरू कर दी। मारपीट करने लगा। पता करने पर नौजवान का नाम मंजीत पुत्र सुरेंद्र सिंह बताया। मौके पर मंजीत के परिजन भी मौजूद थे। पुलिस ने इस मामले में मारपीट करने, जान से मारने की धमकी व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित कई संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
