हरियाणा में सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन रहा। इस दिन हिसार के लघु सचिवालय में नामांकन प्रक्रिया के दौरान एक रोचक वाक्या देखने मिला। एक लोकसभा उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ ऊंट गाड़ी पर नामांकन करने पहुंचा।

इस दौरान मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसके काफिले को सचिवालय के बाहर ही रोक दिया। पुलिस का कहना था कि ऊंट गाड़ी अंदर नहीं जा सकती। इसे लेकर पुलिस के साथ उम्मीदवार की बहस भी हुई। अंत में कैंडिडेट को ऊंट गाड़ी बाहर ही खड़ी कर नामांकन के लिए अंदर जाना पड़ा।

नियाणा गांव निवासी कुलदीप एक यूट्यूबर हैं। वह गुरुग्राम में वजन बढ़ाने और हाइट बढ़ाने जैसी दवाएं भी बेचते हैं। मीडिया से बातचीत में कुलदीप नियाणा ने कहा कि सभी राजनीतिक दल लोगों के साथ छलावा करते हैं। हरियाणा को नंबर वन बनाने के लिए वह लोकसभा चुनाव में उतरे हैं।

उन्होंने कहा कि जनता से वोट के समय तरह-तरह के वादे किए जाते हैं। इसके बाद सांसद 5 साल तक जनता से बात भी नहीं करते। 5 साल बाद फिर से लोगों को बरगलाने के लिए आ जाते हैं। अब आम जनता को ही चुनाव में उतरना होगा। अच्छे लोगों को चुनावी मैदान में आकर गंदी राजनीति को साफ करना है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!