रोहतक में पुलिस कर्मी पर लोहे की पाइप से हमला:बाप-बेटे के झगड़े की सूचना पर गए थे; हाथ पर आयी चोट, FIR

रोहतक के जींद बाईपास स्थित बड़सी नगर निवासी राजबीर ने नया बस स्टैंड पुलिस चौकी में शिकायत दी। उसमें बताया कि उसकी ड्यूटी ईआरवी (डायल 112 गाड़ी) पर बतौर एसपीओ लगी हुई है। जब वह अपनी ड्यूटी पर था तो एक कॉल रोहतक के आजादगढ़ से मिली। इसमें सुरेश नामक व्यक्ति ने बताया कि उसका लड़का शराब पीकर झगड़ा कर रहा है।

इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देख कर युवक भड़क गया और उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

एसपीओ राजबीर ने बताया कि युवक प्रवीण अपने घर से लोहे की पाइप ले आया और उस पर हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ पर चोट लगी। साथ ही आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं आरोपी ने सरकारी कार्य में बाधा डाली। जब कॉल करने वाले सुरेश से शिकायत देने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया।

वहीं फिलहाल अर्बन एस्टेट थाने में आरोपी प्रवीण के खिलाफ सरकार कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!