
भिवानी में भाई ने भाई पर ही कुुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसका बेटा छुड़वाने के लिए आया तो उसे भी चोटें मारी गई। झगड़े?े की सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
भिवानी के नया बाजार निवासी कुंवरपाल ने बताया कि नया बाजार में उसकी खाद बिज की दुकान है। आज सुबह पर मेरा खेत का सांझी जयप्रकाश गुजरानी खेत से तुड़ी डालने के लिए माता भोजावाली मंदिर के पीछे वाली गली में आया। जहां पर मेरा प्लाट है, जिसमें भैंस, तूड़ी व ट्रैक्टर खड़ा करने के लिए बनाया हुआ है।
वहां पर बेटे सचिन को फोन करके बुलाया। तुड़ी वाले कमरे पर नया ताला लगा हुआ था। मेरा भाई हुक्म सिंह वहां खड़ा था। हुक्म सिंह को कहा कि तुड़ी वाले कमरे की चाबी दे। हुक्म सिंह ने कहा कि पहले दूसरे प्लाट से अपनी भैंस व अनाज दाना खाली कर दे। फिर चाबी दे दूंगा तो हुक्म सिंह चाबी लेने के बहाने गया।
वह अपने साथ अपने बेटों सतपाल, जोनी कुमार, अशोक कुमार, रविन्द्र को लेकर आया। हुक्म सिंह व उसके बेटों ने हाथ में ली कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर दिया। मुझे व मेरे बेटे सचिन को घायल कर दिया। मेरा दूसरा बेटा प्रवेश वहां पहुंचा और डायल 112 को बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घायल बाप बेटे के बयान पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
