पानीपत में मामा ने भांजे को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। मामा ने सोते हुए सिर और मुंह पर वार किए। घटना खोतापुर गांव की है। मंगलवार सुबह युवक की डेडबॉडी चारपाई के नीचे खून से लथपथ पड़ी हुई मिली। जिस कुल्हाड़ी से वार किए गए थे, वह भी साइड में ही पड़ी थी। शव पर मक्खियां भिनभिना रही थीं।

लोगों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। साथ ही FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने मौके से सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल भिजवा दिया।

मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के मोहल्ला खजरी के रहने वाले प्रकाश कुमार (33) के रूप में हुई है। वह गांव खोतापुर में ही संधू फिश फार्म पर काम करता था और यहीं सोता था।

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रकाश को उसके मामा प्रीतम पुरुषोत्तम ने मारा है। जो मध्य प्रदेश के लोहारी हट गांव का रहने वाला है। घटना के बाद से वह फरार है।

पुलिस के मुताबिक मृतक के परिजनों से संपर्क किया गया है। उनके आने के बाद बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही रंजिश की वजह सामने आएगी।

आरोपी को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा टेक्निकल तौर पर भी उसकी लोकेशन ट्रैक की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!