रेवाड़ी की चौकी जगन गेट रेवाड़ी पुलिस ने दुकानदार से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन आरोपियों को 48 घंटों के अंदर ही गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में मौहल्ला मुक्तिवाड़ा निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी रेवाड़ी बस स्टैंड के नजदीक मिठाई की दुकान है। दुकान उसका मैनेजर व अन्य स्टाफ सम्भालते हैं। 



देर शाम को तीन से चार बदमाश उसकी दुकान पर आए, जिन्होंने उसके पति व स्टाफ को गालियां देते हुए रंगदारी की मांग की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने रविवार को मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!