हरियाणा में आज से लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को नोटिफिकेशन जारी होगा। नोटिफिकेशन के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 29 अप्रैल यानी आज से 6 मई तक उम्मीदवार अपना-अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने के लिए मात्र 6 दिन मिलेंगे। मंगलवार 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

वीरवार, 9 मई तक को उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। 25 मई को मतदान होगा। 4 जून का मतगणना उपरांत नतीजे घोषित किए जाएंगे। यदि कोई उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन करना चाहता है तो उसे ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उसकी हार्ड कॉपी को संबंधित आरओ के पास जमा करवानी होगी। भाजपा के गुरुग्राम से लोकसभा प्रत्याशी राव इंद्रजीत आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी जो सूबे की सभी 10 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। वहीं कांग्रेस अभी तक सिर्फ 8 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर पाई है। गुरुग्राम लोकसभा सीट पर अभी कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा होना बाकी है। कुरुक्षेत्र सीट पर I.N.D.I.A. गठबंधन के तहत कांग्रेस का आप से समझौता हुआ है।

वहीं जजपा ने 5 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है और INLD की ओर से 6 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है।

राज्य निर्वाचन आयोग इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाकर 75 प्रतिशत तक ले जाने की कोशिश में है। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आयोग ने कई अनूठी पहल की हैं। इनमें वोटर इन क्यू एप, मतदाताओं को शादी-ब्याह की तरह मतदान के निमंत्रण कार्ड तथा ग्लोबल सिटी गुरुग्राम की बहुमंजिला सोसायटियों में 31 पोलिंग बूथ बनाना प्रमुख हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने रविवार को कहा कि आयोग निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए संकल्पबद्ध है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!