हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट से टिकट न मिलने से नाराज कुलदीप बिश्नोई को मनाने के लिए भाजपा ने कवायद शुरू कर दी है। इसका जिम्मा खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उठाया है। CM गुरुवार को दिल्ली स्थित बिश्नोई हाउस में कुलदीप बिश्नोई से मिलने पहुंचे। यहां सीएम ने बिश्नोई परिवार के साथ ब्रेकफास्ट किया।

इस मौके पर कुलदीप की पत्नी रेणुका और बेटे व आदमपुर से भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई भी मौजूद रहे।

मुलाकात के बाद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी एवं संगठन महामंत्री सुरेंद्र पूनिया का दिल्ली आवास पर आगमन हुआ। लोकसभा चुनाव सहित कई विषयों पर उनके साथ विस्तृत सकारात्मक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि कोई नाराजगी नहीं है। वह हिसार ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में प्रचार करेंगे।

कुलदीप बिश्नोई हिसार सीट से भाजपा की टिकट के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन उनकी जगह पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने निर्दलीय विधायक और नायब सैनी सरकार के कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला को टिकट दे दी है।

इसके बाद कुलदीप-भव्य ने न केवल भाजपा उम्मीदवार से दूरी बना ली बल्कि कुलदीप ने सोशल मीडिया पर यह भी लिखा कि वे कांग्रेस में नहीं जा रहे हैं। इससे उनके पार्टी छोड़ने के संकेत सामने आने लगे।

रणजीत सिंह चौटाला की टिकट फाइनल होने के तुरंत बाद ही भव्य बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर लिखा-” राजनीति में आपकी लोकप्रियता ही अक्सर आपकी सबसे बड़ी कमजोरी साबित होती हैं।”। इसके बाद कुलदीप बिश्नोई ने एक वीडियो जारी कर नाराजगी जाहिर की। हालांकि कुलदीप बिश्नोई ने टिकट न मिलने से समर्थकों के मायूस होने की बात कही लेकिन असल में यह उनकी मायूसी नजर आई।

जिसके बाद कुलदीप बिश्नोई भाजपा उम्मीदवार रणजीत चौटाला के दफ्तर के उद्घाटन में नहीं पहुंचे। वहीं भव्य के प्रचार के लिए भाजपा ने शेड्यूल जारी किया था लेकिन उन्होंने भी प्रचार से इनकार कर दिया रणजीत चौटाला के प्रचार से दूरी बना दोनों पिता-पुत्र घर बैठे हुए हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!