रोहतक के सांपला रेलवे स्टेशन के पास झज्जर जिले के युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके कारण उसकी हालत खराब हो गई। वहीं युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसकी पहचान झज्जर के गांव डिघल निवासी अनिल के रूप में हुई है। जो सट्‌टेबाजी के दौरान 18 लाख रुपए हार गया था।

अनिल की पत्नी सविता ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने अनिल को पैसे कमाने का लालच देकर आईपीएल में खेलने के लिए कहा। कुछ दिन में ही उसका पति 18 लाख रुपए हार गया। इसके बाद सट्‌टेबाज लगातार रुपए देने का दबाव बनाने लगे। इसको लेकर अनिल मानसिक रूप से परेशान था।

उन्होंने आरोप लगाया कि सट्‌टेबाजों ने 6 लाख रुपए के चेक पर जबरन हस्ताक्षर करवाए थे। वहीं जबरन हस्ताक्षर करवाने वाला आरोपी सांपला का ही रहने वाला है। जिसने अनिल से फोन पर पैसे देने का दबाव बनाया। इधर सांपला थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही कार्रवाई आरंभ कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!