आज रोहतक के वार्ड नं 19 स्थित शिवाजी कॉलोनी में शहीद महावीर वर्मा कमांडो पार्क में लगी शहीद की प्रतिमा पर लोगो ने उनके जन्मदिन पर फूल मालाओं एवं पुष्पों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर कोटि कोटि नमन किया।

नेवी में पेटी अफसर कमांडो के पद पर कार्यरत महावीर वर्मा कमांडो 1999 में कारगिल युद्ध में अपने देश की रक्षा करते हुए, पाकिस्तानी सेना एवं आतंकवादियों से लड़ाई करते समय बारूदी सुरंग फटने से शहीद हो गए थे।

शहीद महावीर वर्मा का जन्म 14 अप्रैल 1968 को गांव जसराना में श्री नत्थू राम वर्मा के घर हुआ था। वे 1987 में भारतीय नौ सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने अपनी शिक्षा रोहतक के कमला नगर में रहते हुए की और भारत द्वारा श्रीलंका में भेजी गई शांति सेना में जाकर उन्होंने अपनी सेवा भारत की और से की।

इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजमल किलोई, समाजिक कार्यकर्ता जसबीर कुमार, बनारसी दास कपूर , हरिचन्द, राजेन्द्र कुमार, कार्तिक किलोई, बाबू लाल, मदन लाल, सुरेश, राज कुमार, सत्य प्रकाश, रामफल अन्य उपस्थित रहे

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!