हरियाणा के सोनीपत शहर के गांव खेवड़ा के पास सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कक्षा 12वीं के दो छात्र यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना राई पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। हादसे की छानबीन जारी है।

जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र सादिक पुत्र इरशाद उम्र 17 साल व शोएब पुत्र खुरसाद उम्र 18 साल का था तथा वह पलड़ा गांव के रहने वाले थे। दोनों सुबह अपने चाचा के साथ मोटरसाइकिल पर घर से निकले थे। सादिक का चाचा दोनों को खेवड़ा के पास छोड़कर चला गया। दोनों गांव से पैदल निकल रहे थे तो एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए।

सूचना मिलने के बाद थाना राई पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फ़रार है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!