रोहतक में स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान निर्माण सभा के सदस्य पंडित श्रीराम शर्मा के नाम का बोर्ड असामाजिक तत्वों द्वारा उखाड़ने का मामला सामने आया है। नगर निगम की 1 अक्टूबर 2023 को हाउस मीटिंग में हुडा पार्क पुरानी जेल का नाम पंडित श्रीराम शर्मा के नाम पर नामकरण किया था। अब पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच ने प्रशासन से असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने व बोर्ड दोबारा लगाने की मांग की है।

पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच के अध्यक्ष डॉ. अशोक दीक्षित ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान निर्माण सभा के सदस्य पंडित श्रीराम शर्मा के नाम का बोर्ड उखाड़ना निंदनीय है। यह नामकरण कुछ असामाजिक तत्वों को हजम नहीं हुआ, उन्होंने बोर्ड को उखाड़कर फेंक दिया।

इसलिए उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही पंडित श्रीराम शर्मा के नाम से पार्क का बोर्ड दोबारा लगाया जाए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!