रोहतक के गांव पहरावर में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। व्रत के दौरान खाना खाने के बाद रात को एक परिवार के चार बच्चों की तबीयत खराब हो गई। जिन्हें उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया। हालांकि उपचार के बाद बच्चों को छुट्‌टी मिल चुकी है। जिनकी पहचान गांव पहरावर निवासी हिमांक, यशिका, यतिका व तनिष्क के रूप में हुई है।

हिमांक के पिता दीपक ने बताया कि बुधवार को उनके घर वर एकादशी का व्रत था। इस दौरान घर पर भोजन (सामक आदि) बनाया। खाना खाकर वे सो गए, लेकिन बच्चों की तबीयत अधिक खराब हो गई। हालांकि बड़ों को भी दिक्कत हुई। बच्चों की हालत खराब होने के कारण उन्हें रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया।

रोहतक के खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी योगेश ने बताया कि उन्हें फूड प्वाइजनिंग से बच्चों की हालत खराब होने की सूचना मिली थी। हालांकि बच्चे अब स्वस्थ हैं, जिन्हें छुट्‌टी मिल चुकी है। पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने व्रत के लिए खाद्य सामग्री रोहतक की सब्जी मंडी एरिया की दुकान से खरीदा है। अब सैंपलिंग लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!