देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक दलों के उम्मीदवार चुनकर दिल्ली जाने के लिए जनता के दिलो दिमाग में पैठ बनाने के लिए मैदान में उत्तर चुके हैं। कुछ लोगों का टिकट कंफर्म है तो कुछ लोग वेटिंग में है। देश की अलग अलग लोकसभाओं की तरह ही एक लोकसभा है करनाल जिसे कर्ण नगरी भी कहा जाता है। यहां से कई राजनीतिक सूरमा अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। अब इस फेहरिस्त में पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल और केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का नाम जुड़ चुका है।  

भाजपा ने प्रदेश के 2 बार मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल को करनाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। मुख्यमंत्री रहते हुए मनोहर लाल ने अपना पैतृक आवास जो उनके हिस्से में आया था उसे बीते कुछ दिन पहले लाइब्रेरी के लिए दान दे दिया था। मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद उन्हें सीएम आवास छोड़ना पड़ा। जिसके बाद उनके पास कोई घर नहीं बचा।  अब उन्होंने करनाल में एक किराए का घर ले लिया है। वर्तमान समय में 2 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास अपना खुद का घर न हो ऐसा कम ही देखने को मिलता है। 

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल के सेक्टर 6 में स्थित अपने किराए के मकान में प्रवेश किया। इस दरौान मनोहर लाल ने गृह प्रवेश की रस्म भी काफी सादगी के साथ निभाई। उन्होंने अपन घर के सामने एक नारियल फोड़ एंट्री की।  इस दौरान उनके साथ कई भाजपा नेता मौजूद रहे। हालांकि मीडिया को गृह प्रवेश के दौरान दूर रखा गया। इस घर में सीसीटीवी लग चुके हैं, वाईफाई लगवाया जा रहा है। चुनाव को लेकर रणनीति करनाल के कर्ण कमल और इसी घर में बनेगी। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!