आज द रिवेन्यू पटवार कानूनगो एसोसिएशन रोहतक मे तहसील कार्यालय में लम्बे समय से चल रहे धरने को सरकार द्वारा अपनी मांगे पूरी करने पर लड्डू बाटकर समाप्त किया जिसकी अध्यक्षता पवन पटवारी प्रधान एसोसिएशन ने की

उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए सोमवार से सभी पटवारी कानूनगो को अपने कामों पर लौटने की अपील की वरिष्ठ उप प्रधान व प्रवक्ता पवन सावरिया ने बताया कि 3 जनवरी से चल रहे धरने से आम जन बहुत परेशान चल रहा था विभाग के सारे प्रदेश भर में काम रुके हुए थे जो की अब सरकार ने हमारी सारी मांगो को मान कर आज इसका लिखित रुप में नोटिफिकेशन भी निकlल दिया

जिससे परदेश के सभी पटवारी खुश होकर अपने कामों पर लोटने की खुशी जताई उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी हमारे राज्य प्रधान जयवीर चहल जी का बहुत आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने बहुत संघर्षरत होकर हमे कामयाबी दिलाई हम सरकार का आभार ब्यक्त करते है और इस संघर्ष में हमे समय समय पर समर्थन देने वाले राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का भी आभार व्यक्त करते है जिसने हमारी मांगो को पूरा करने में हमारा बढ़ चढ़ कर साथ दिया इसके अलावा हमारे विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का भी हम आभार व्यक्त करते हैं

पवन सावरिया ने कहा कि हमारी इस मुहिम को सिरे चढ़ाने में हमारे पत्रकार बंधुओं का सबसे विशेष सहयोग हैं जिसके कारण हमारी आवाज सरकार तक पहुंची है और हम अपने इस संघर्ष में कामयाब हुए हैं हम सभी पत्रकार साथियों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते हैं इस मौके पर आशीष उर्फ़ डब्बू पटवारी रवि सैनी पटवारी विनोद पटवारी संदीप पटवारी राजेश पटवारी मनमीत पटवारी अनिल पटवारी मंजीत पटवारी मनोज बंसल पटवारी आदि अन्य पटवारी और कानूनगो साथी शामिल रहे

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!