रोहतक के सांपला में सीताराम हलवाई से फायरिंग करके आरोपी गिरफ्तार करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों ने सांपला के एक होटल पर शराब पी और शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग बनाई।

वहीं आरोपी इस वारदात के लिए मध्यप्रदेश से अवैध हथियार लेकर आए। इसके बाद एक आरोपी की गाड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट बदली और हलवाई पर फायरिंग करके रंगदारी मांगने पहुंच गए।

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की पहचान झज्जर के गांव छारा निवासी अमित उर्फ मिता, भापड़ौदा निवासी कपिल उर्फ भोलू व रोहतक के गांव खेड़ी साध निवासी नवीन उर्फ भांजा के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी भी बरामद की है।

वहीं तीनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। जिनके खिलाफ लड़ाई-झगड़े के केस दर्ज हो रखे हैं। पुलिस तीनों आरोपियों का पुराना रिकॉर्ड खंगालने में भी जुटी है।

एवीटी थाना प्रभारी सतीश कादयान ने बताया कि तीनों आरोपियों ने शराब पीने के बाद प्लानिंग के तहत सांपला के हवाई सीताराम की दुकान पर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की थी। साथ ही एक पर्ची पर एक करोड रुपए की रकम देने की बात लिखी थी।

पुलिस पूछताछ में अभी तक पता चला है कि तीनों आरोपियों ने पहले सांपला बाईपास पर स्थित एक होटल पर इकट्ठा बैठकर शराब पी थी और उसके बाद सुबह के समय प्लानिंग के तहत साजिश रचकर फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद तीनों आरोपी सोनीपत की तरफ फरार हो गए थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!