
राजकमल(राजू)सहगल,वरिष्ट उप महापौर, ने नगर निगम रोहतक विधानसभा के डॉ मंगल सेन मंडल ,बूथ संख्या 122, बस्तीपुरा,आर्य नगर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर लोगो से जन संपर्क किया ।

इस दौरान राजू से केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की नीतियों और योजनाओं के बारे में उनको विस्तार से बताया और सभी को देश के प्रधान सेवक को तीसरी बार देश की कमान सौंपने के लिए आग्रह किया।

राजू ने बताया कि प्रदेश की मनोहर सरकार हर अंतिम व्यक्ति के साथ डट कर खड़ी है और उन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

सभी ने राजू सहगल को अयोध्या जी में श्री राम मंदिर बनने की भी बधाई और शुभकामनाएं दी और सभी के विश्वास दिलाया कि 2024 में फिर एक बार भाजपा की सरकार बनेगी।

इस दौरान अशोक सहगल,अध्यक्ष डॉ मंगल सेन मंडल,गौरव मिनोचा ,बूथ संयोजक, दिनेश, अमित शर्मा, जोगिंदर ढल, राजेश मलिक,शिम्पी मिनोचा और बूथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
