रोहतक के गांव सांघी निवासी युवक की हत्या की वारदात में शामिल रहे दो नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने कस्टडी में लिया है। दोनों को पुलिस ने बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेजा गया है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही

मृतक राकेश का फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

थाना सदर प्रभारी निरीक्षक मुरारी लाल ने बताया कि 2 फरवरी को सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव सांघी में नाली में एक युवक की लाश पड़ी हुई है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक युवक की पहचान सांघी निवासी राकेश के रूप में हुई। जिसके गले पर चोट के निशान मिले। मृतक राकेश के भाई नरेश की शिकायत के आधार पर हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 1 फरवरी को राकेश सांय के समय घर से खेत की तरफ गया था। शाम होने पर नरेश ने अपने भाई को फोन किया तो राकेश ने फोन नहीं उठाया। नरेश अपने भाई को ढूंढने निकला तो चिडी में शराब के ठेके के पास सुनील व रामफल के साथ मिला। नरेश ने अपने भाई को घर चलने का बोला तो सुनील व रामफल ने कहा कि वे उसे घर छोड़ देंगे। इस पर नरेश वापस घर आ गया। 2 फरवरी की सुबह नरेश को सूचना मिली की उसके भाई की लाश नाली में पड़ी हुई है।

मामले की जांच घिलौड़ पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई मुकेश ने की। वहीं जांच के दौरान वारदात में शामिल रहे 2 नाबालिगों को गिरफ्तार किया। इससे पहले एक आरोपी गांव सांघी निवासी विकास उर्फ करेला गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी विकास के भाई साहिल की 2022 की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई थी। मामले में परिवार वालों ने हत्या का शक जताया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि साहिल की मौत जोहड़ में डूबने से हुई थी। साहिल की मौत के बाद से ही विकास मन में राकेश के खिलाफ रंजिश रखे हुए था। वहीं मौके की तलाश में था। इधर, दोनों नाबालिग आरोपी विकास के दोस्त थे। दोस्ती में ही वे इस हत्या की वारदात में शामिल हो गए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!