पानीपत में बीते कल प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा इलेक्ट्रिक बसों की सौगात पानीपत के दो युवकों पर भारी पड़ गई। पानीपत जीटी रोड ऑफीसर कॉलोनी के पास बाइक सवार दो युवकों को पीछे से ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों युवकों के ऊपर से नई इलेक्ट्रिक बस का पहिया उतर गया जिसकी वजह से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची । वहीं पुलिस ने दोनों युवकों के शव कब्जे में लेकर पानीपत के सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है।पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी है उन्होंने बताया कि हरे रंग की इलेक्ट्रिक बस का पहिया उतरने की वजह से दोनों युवकों की मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी फिलहाल पानीपत पुलिस ने दोनों योग को केशव कब्जे में लेकर पानीपत के सामान्य अस्पताल के सब ग्रह में रखवा दिए हैं जिनका कल पोस्टमार्टम करवाया जाएगा

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!