रोहतक के डेयरी मोहल्ला निवासी ओंकार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एसी रिपेयर का काम करता है। 24 जनवरी की रात करीब साढ़े 9 बजे वह टिकाणा साहब गुरुद्वारा के साथ वाली गली में दूध की डेयरी से पनीर लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से दो लड़के आए। जिनमें से एक ने अचानक उसकी गर्दन दबा दी और दूसरे ने उसका मोबाइल फोन, करीब 8 हजार रुपए से भरा पर्स, दो बैंकों के ATM कार्ड, पत्नी का आधार कार्ड, पैनकार्ड, स्कूटी की आरसी आदि दस्तावेज लूट लिए।

पीड़ित ओंकार ने बताया कि पीछे से जब युवक ने जब उसकी गर्दन दबाई तो वह बेसुध हो गया। जिसके कारण आरोपी उसे बेसुध अवस्था में गली में डालकर फरार हो गए। यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें आरोपी पीड़ित से लूट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!