हरियाणा में शिक्षा विभाग ने स्कूलों में लोकल हॉलिडे का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार स्कूलों में 4 लोकल हॉलिडे होंगे। इनमें बुद्ध पूर्णिमा, हरियाली तीज, छोटी दीपावली के अलावा शहीद उधम सिंह जयंती पर छुट्‌टी रहेगी।

शिक्षा विभाग की ओर से इसको लेकर ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। इनमें से 3 पर्व गुरुवार के दिन हैं। 2024 में 23 मई के दिन गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा पर लोकल हॉलिडे रहेगा।

वहीं 6 सितंबर शुक्रवार को हरियाली तीज, 31 अक्टूबर गुरुवार को छोटी दीपावली और 26 दिसंबर गुरुवार को शहीद उधम सिंह जयंती पर स्कूलों में छुट्‌टी रहेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!