हरियाणा और पंजाब में धुंध और कोल्ड वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। ज्यादा ठंड के चलते हिमाचल के ऊना में स्कूलों के टाइम में बदलाव किया गया है। अब स्कूल सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे। यह आदेश 31 जनवरी 2024 तक लागू रहेंगे। चंडीगढ़ में भी सुबह घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।
हरियाणा में 11 जिलों में रेड अलर्ट है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद में घनी धुंध-कोल्ड वेव की चेतावनी दी गई है।
वहीं पंजाब के 15 जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहेगा। गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, नवांशहर, जालंधर, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में धुंध का ऑरेंज अलर्ट है। बाकी जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। पूरे राज्य में सुबह घनी धुंध और अत्यधिक ठंड रहने का अनुमान है।
उधर, हिमाचल के मैदानी इलाकों में धुंध देखने को मिल रही है। मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा, सिरमौर और सोलन में धुंध का अलर्ट है।
