हरियाणा के भिवानी में पब्लिक हेल्थ विभाग में तैनात JE ने पत्नी की हत्या कर दी। उसने पत्नी के सिर में तेजधार हथियार से वार किए। इसके बाद खून से लथपथ शव घर छोड़कर फरार हो गया

हत्या की सूचना के बाद लोहारू DSP और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से हत्या से जुड़े सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिंक एक्सपर्ट टीम भी पहुंची।

लोहारू का रहने वाला लोकेश पब्लिक हेल्थ विभाग में JE है। मई 2023 में लोकेश की प्रवीण (25) के साथ शादी हुई थी। फिलहाल वह ढिगावा मंडी में बाढ़डा रोड पर किराए के मकान के रह रहा था।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि लोकेश जाट समाज से है और प्रवीण ब्राह्मण समाज से थी। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद लोकेश प्रवीण की शादी हुई थी।

घर में खून से सनी प्रवीण की लाश देख आसपास के लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने प्रवीण के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवाया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!