रोहतक के गांव भगवतीपुर के एक युवक को अनैतिक कार्य करने के लिए ऐप डाउनलोड करना महंगा पड़ गया। गिरोह ने कॉल करके युवक को जींद रोड के पास रजभाये की पटरी पर बुलाया और 500 रुपये खर्चा बताया। युवक के वहां पहुंचने पर बदमाश मोबाइल फोन, चांदी का कड़ा, सोने की चेन, नकदी व कपड़े लूटकर ले गए। इस संबंध में सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसने मोबाइल फोन में एक ऐप डाउनलोड की थी। ऐप पर अनैतिक कार्य संबंधित चेटिंग शुरू हुई। इसके लिए उसका मोबाइल नंबर ले लिया गया।

मंगलवार को उसके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि अनैतिक कार्य के लिए 500 रुपये लगेंगे। उसे पहले जींद बाईपास पर बुलाया गया। वह स्कूटी लेकर चला गया। वहां एक युवक कार में मिला। बोला कि लड़की आगे ड्रेन नंबर आठ के पास मिलेगी।इसके बाद वह स्कूटी पर सुन्दरपुर रोड पर रजभाये के पास चला गया। वहां अचानक दो-तीन युवक आए और आरोपियों ने उसकी जैकेट व जूते उतरवा लिए। इसके बाद मारपीट कर आई फोन, चांदी का कड़ा, सोने की चेन, 17 हजार रुपये की नकदी, हेलमेट व जूते ले लिए। साथ ही धमकी देकर चले गए। उस समय वह डर के मारे घर चला गया।

अब थाने में आकर पीड़ित ने शिकायत दी है। पुलिस ने योजना के तहत लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए दिए गए मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाली जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!