रोहतक मे हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा की आवश्य बैठक 12 जनवरी को रोहतक में बुलाई है।जिसमे सरकार वायदाखिलाफी के खिलाफ होने वाली 24 जनवरी की सांकेतिक हड़ताल की तैयारी करने बारे चर्चा की जाएगी।
राज्य मोर्चा सदस्य ओमप्रकाश ग्रेवाल,जयबीर घणघस, सुरेश नहरा,रोहित देशवाल ने बताया कि सरकार बार बार कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान करने का भरोसा दिलाती हैं। परंतु मांगो के लागू करने के परिपत्र जारी नही करती।मांगों को लागू करवाने के 24 दिसम्बर को करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया। उसी दिन मुख्यमंत्री के ओसडी ने लिखित वार्ता पत्र दिया था कि सांझे मोर्चे की वार्ता मुख्यमंत्री जी 10 जनवरी से पहले करवाई जाएगी।सरकार की ओर से वार्ता का समय आज तक नही दिया हैं।
दूसरी ओर परिवहन मंत्री व उच्च अधिकारियों ने चार बार की वार्ता में मानी गई मांगो के परिपत्र जारी नही किए हैं।सरकार द्वारा वायदाखिलाफी की जा रही हैं।सरकार की कार्यशैली कर्मचारियों में भारी रोष हैं। सरकार कर्मचारियों को हड़ताल जैसे आंदोलन करने को मजबूर कर रही हैं।
