हरियाणा के ‌कैथल जिले के एक गांव से बड़ा मामला सामने आया है। सोमवार को एक 17 साल के किशोर पर 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया गया। हैरत की बात यह है कि दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने के महज तीन घंटे के भीतर ही आरोपी की चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी गई। इसके बाद पुलिस ने लड़की पक्ष के 3 लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

17 साल के किशोर पर नाबालिग को घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला एक दिन पहले एक महिला ने दर्ज करवाया था। महिला का आरोप था कि उसकी बहन की 12 साल की बेटी उसके पास रहती है। 25 अक्टूबर को वह घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए एक किशोर ने घर में घुसकर उसे बंधक बनाते हुए दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म सहित पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज होने के 3 घंटे बाद किशोर की मौत हो गई।

सोमवार शाम को शिकायकर्ता महिला महिला और उसके दो बेटों ने आरोपी किशोर से उसका मोबाइल चेक करने के लिए मांगा। आरोपी के इनकार करने पर विवाद बढ़ गया। इसके महिला व उसके बेटों ने आरोपियों ने किशोर के गले में चुन्नी डालकर गला घोंट दिया। बेहोशी की हालत में लोगों ने किशोर को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक किशोर की मौसी की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग लड़की की मौसी, उसकी मौसी के दोनों लड़कों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!