हरियाणा के हिसार के आर्य नगर में पुलिस हिरासत में 51 वर्षीय ग्राम सचिव की घर के बने दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतक का नाम रामप्रसाद है। परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उसे धक्का दिया है वहीं बहल थाना प्रभारी ने परिजनों के आरोपी को निराधार बताया है। छत से गिरने के बाद पुलिसकर्मी ग्राम सचिव रामप्रसाद को निजी अस्पताल में लेकर गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना शुक्रवार देर शाम की है घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हिसार पुलिस अधिकारी और आजाद नगर थाना प्रभारी पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम हिसार के नागरिक अस्पताल में कराया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार आर्य नगर निवासी राम प्रसाद ग्राम सचिव के पद पर भिवानी जिले के गांव बहल में कार्यरत था। पंचायत के खाते से निकले पैसे से संबंधित रिकार्ड न देने के मामले में बहल थाना पुलिस ने 3 जनवरी को मामला दर्ज किया था और हिरासत में लिया था। शुक्रवार देर शाम रामप्रसाद को बहल थाना के एसएचओ सहित चार पुलिसकर्मी घर लेकर पहुंचे थे।

मृतक के भाई ने बताया कि पुलिसकर्मी उसके भाई को गांव में लेकर आए थे। उसे रामप्रसाद के घर ना ले जाकर उसके साथ लगता उसके मकान में ले गई। इस दौरान पुलिस ने कहा कि राम प्रसाद से जरूरी बात करनी है वह उनके साथ न आए। इसके बाद पुलिसकर्मी और रामप्रसाद उसके मकान की दूसरी मंजिल पर चले गए और वह गली में खड़ा हो गया था करीब 3 मिनट बाद देखा तो पुलिस कर्मी और रामप्रसाद घर की दूसरी मंजिल पर खड़े थे । तभी अचानक उसका भाई राम प्रसाद नीचे आकर गिरा।

रामप्रसाद की भतीजे मनदीप ने बताया कि करीब 25 फुट ऊंचाई से गिरने के बाद पुलिसकर्मी दौड़कर नीचे आए। उसके चाचा राम प्रसाद को प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां उनकी मौत हो गई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!