हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल पर कहा कि ‘‘यह हड़ताल नाजायज है और डॉक्टरों की मुख्य मांग कि स्पेशलिस्ट कैडर अलग होना चाहिए, उसकी स्वीकृत मिल चुकी है तथा डॉक्टरों को यह बता भी दिया गया है। शेष मसलों पर मिल बैठकर विचार किया जा सकता है, मगर हड़ताल नाजायज है’’। उन्होंने कहा कि ‘‘डॉक्टर काफी समझदार शख्सियत होती है और हरियाणा में ज्यादातर डॉक्टर काम कर रहे हैं’’।

गृह मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी के अखाड़े में भी पहुंचने पर तंज सका है। विज ने कहा कि कभी राहुल गांधी सब्जी की बुआई करने लगते हैं, कभी पहलवानों के साथ कुश्ती, कभी मोटरसाइकिल को रिपेयर करने लगते हैं। राहुल गांधी आल्टरनेटिव काम ढूंढ रहे हैं, क्योंकि उनका राजनीति का धंधा चौपट हो गया है।

पहलवान विनेश फोगाट द्वारा अर्जुन पुरस्कार वापस लौटाने के बयान पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि लौटना या लौटाना के खेल को अब बंद कर देना चाहिए। यह इनाम भारत का सम्मान है, जोकि अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा दिया गया है और यह इन्हें वापस करने की बात सोचनी भी नहीं चाहिए तथा खेलना बंद करने के बारे में सोचना नहीं चाहिए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!