रोहतक में बुधवार को मानसरोवर पार्क में पुलिस व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए मजदूर एकत्रित हुए। इसी दौरान एक युवक का वहां मौजूद लोगों के साथ विवाद हो गया। काफी समय तक हंगामा होता रहा। इसी दौरान एक युवक को गिरेबान पकड़कर विरोध प्रदर्शन से दूर ले गए और पार्क से ही बाहर निकाल दिया।

मजदूर विरोध प्रदर्शन पुलिस व प्रशासन के खिलाफ अपनी मांगों को मनवाने के लिए कर रहे थे।

भवन निर्माण कामगार यूनियन रोहतक ब्लॉक प्रधान संजीव सिंह ने बताया कि मजदूरों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में इकट्‌ठा हुए हैं। मजदूरों से काम करवाकर पैसे नहीं देते और झूठे केस लगवाकर फंसाया जा रहा है। करीब दो माह पहले एक मजदूर पर झूठा चोरी का केस लगा दिया। जिसको पुलिस ने नंगा करके पीटा।

वहीं जब जांच की तो वह झूठा पाया। इसके लिए पुलिस के अधिकारियों से भी मुलाकात की थी। उस समय अधिकारियों ने दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं की। इसलिए उन्हें विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा।

विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे पर कहा मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिलती। जिसके कारण परेशानी होती है। मजदूरों को समय पर मजदूरी मिलनी चाहिए। यह उसका हक है। हम मजदूर के साथ खड़े हैं। लेकिन कुछ ऐसे छोटे ठेकेदार हैं, वे एकाध ऐसा कुछ कर देते हैं। किसी भी मजदूर को धक्के मारना गलत है। ठेकेदार से मिलकर उस मजदूर को हक का पैसा दिलाया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!