हरियाणा के करनाल में असंध क्षेत्र के एक गांव की लड़की की फोटो एडिट करके अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग नाम से फर्जी अकाउंट बनाए हुए हैं और लड़की का चेहरा अश्लील फोटो पर लगाकर परिवार को बदनाम कर रहा है। पीड़ित परिवार के सगे संबंधियों के पास आरोपी द्वारा लड़की की फोटो भेजी जा रही है।

बताया गया है कि लड़की के परिवार की पूरी जानकारी फोटो वायरल करने वाले के पास है। हो रही बदनामी से पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कुछ दिन इंस्टाग्राम चलाता है, फिर बंद कर देता हैजानकारी अनुसार लड़की का अश्लील फोटो बना कर वायरल करने वाला युवक शातिर तरीके से काम कर रहा है। वह पहले लड़की के नाम से इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट बनाता है। जिसके जरिए वह लड़की फोटो शेयर कर रहा है और शिकायतकर्ता के रिश्तेदारों व परिचितों के पास लड़की के नाम से मैसेज किए जा रहे है और फोटो भी भेजी जा रही है।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी को वह नहीं जानता। आरोपी उसकी लड़की के नाम से पांच अकाउंट बना चुका है। वह एक अकाउंट बनाता है, उसे कुछ दिन यूज करता है और फिर बंद कर देता है।कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोडूंगाशिकायतकर्ता ने बताया है कि 22 दिसंबर की रात को करीब 9.53 बजे भी एक ID से उसके परिचितों के पास मैसेज गए है। आरोपी उसका, उसके लड़के व लड़की का नाम अच्छी तरह से जानता है। आरोपी ने मैसेजों के माध्यम से यह भी धमकी दी है कि वह मुझे व मेरी लड़की को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगा। जिस वजह से वह और उसकी बेटी मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही है। पूरा परिवार डरा व सहमा हुआ है।अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जअसंध थाना के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इंस्टाग्राम पर नई नई आईडी बनाकर लड़की की फोटो एडिट करके अश्लील बनाने, बदनाम करने व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 67 आईटी एक्ट 2000 व 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी तक जल्द ही पहुंचा जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!