हरियाणा के सोनीपत में बीती रात को एक युवक की तेजधार हथियार से वार करके निर्ममता से हत्या कर दी गई। दो अन्य चचेरे भाई घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिस युवक की हत्या की गई है, उसकी गांव में फास्ट फूड की दुकान है। वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक दुकान में तोड़ फोड़ करते हुए दिख रहे हैं। पुलिस वारदात को लेकर छानबीन में लगी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी लाया गया है।
जानकारी अनुसार सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र के गांव गोरड़ में धर्मेंद्र (30) की फास्ट फूड की दुकान है। सोमवार को गांव में सुरेंद्र के लड़के को लड़का हुआ था, जिसका पीलिया आया हुआ था। रात को उसके घर पर खाने पीने का प्रोग्राम चला हुआ था। फास्ट फूड बनाने वाले नेपाली युवक को बाहर से आये हुए 20-25 युवक परेशान कर रहे थे।
बाद में युवक फास्ट फूड सेंटर पर पहुंच गए। वहां दीवार फांद कर एक युवक ने दरवाजा खाेला और इसके बाद युवकों ने अंदर घुस कर तोड़ फोड़ शुरू कर दी। नेपाली ने इसको लेकर दुकान मालिक धर्मेद्र को फोन करके पूरी जानकारी दी। इसके बाद धर्मेंद्र व इसके चाचा का लड़का वीरेंद्र व दलेल निवासी गोरड मौके पर पहुंचे। वहां कहासुनी के दौरान 20-25 युवकों ने इनके साथ मारपीट की गई। तीनों पर नुकीले हथियारों से वार किया गया।
युवकों ने दुकान में घुस कर जमकर तोड़ फोड फोड़ की है। सामान को भी उठा कर फेंकते हुए वे सीसीटीवी में कैद हुए हैं। बताया गया है कि युवक प्रोग्राम में शामिल होने आए थे ओर वहां से वे कुछ खाने के लिए फास्ट फूड सेंटर पहुंचे थे। झगड़े में धर्मेंद्र व इसके दोनों चचेरे भाइयों को गंभीर चोटें आयी। तीनों को रात को ही सोनीपत के निजी हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया। वहां इलाज के दौरान धर्मेंद्र की मौत हो गई है। वीरेंद्र व दलेल गंभीर रूप से घायल हैं।
