कई जिलों में गतदिनों हुई भारी बारिश/बाढ़ के दृष्टिïगत हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) कम्पार्टमैंट, अतिरिक्त विषय, आंशिक अंक सुधार एक विषय की एक दिवसीय परीक्षा एवं सैकेण्डरी (शैक्षिक) कम्पार्टमैंट, अतिरिक्त विषय, पूर्ण विषय अंक सुधार, आंशिक अंक सुधार व विशेष अवसर तथा डी.एल.एड. प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर/मर्सी चांस) परीक्षा जुलाई-2023 को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि सीनियर सैकण्डरी एक दिवसीय परीक्षा 20 जुलाई व सैकेण्डरी (शैक्षिक) तथा डी.एल.एड. प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर/मर्सी चांस) की परीक्षाओं का संचालन 21 जुलाई से 16 अगस्त, 2023 तक करवाया जाना था। हरियाणा में भारी बारिश/ बाढ़ के चलते कई जिले प्रभावित हुए हैं, जहाँ परीक्षाओं के सफल संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा परीक्षार्थियों के हित के मध्यनजर जुलाई-2023 में संचालित होने वाली पूरक परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।


अजय कुमार ने बताया कि परिस्थितियां सामान्य होने पर ही इन परीक्षाओं का संचालन करवाया जाएगा। परीक्षाओं का कार्यक्रम जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी इन परीक्षाओं से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की अधिकारिक वेबसाईट  www.bseh.org.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!