रोहतक पुलिस ने लूट, डैकती की नीयत से ट्रक मे आ रहे युवको को काबू करने के लिए नाकाबंदी कर चैकिंग के दौरान पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने की वारदात में 8 साल से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना महम ने बताया कि दिनांक 4/5 जनवरी 2015 की रात को पुलिस टीम गावं भैणी महराजपुर के पास रात्रि गश्त मे मौजुद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की चमन निवासी पचंगाव अपने अन्य साथियो के साथ ट्रक न. एचआर-38-क्यू-3814 मे लूट व डैकती करने की नीयत से झज्जर से कलानौर की तरफ आ रहा है। पुलिस टीम ने सूचना पर तुंरत कार्यवाही करते हुए बहल्मबा रोड पर नाकाबंदी की गई। रात करीब 11 बजे बहलम्बा की तरफ से तेज गति मे आ रहे ट्रक को रोकने का इशारा किया गया। ट्रक चालक ने बैरीगेटो पर ट्रक को चढा दिया व पुलिस पाटी पर दो फॉयर किये। पुलिस टीम ने अपना बचाव किया व ट्रक को काबू करने के लिए टायरो पर फॉयरिंग की गई। ट्रक चालाक एक मकान को नुकसान पहुचाकर मोड कर भाग गया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो ट्रक मदीना सडक पर खडा हुआ मिला व युवक मौके से फरार हो गये।
मामले की जांच स.उप.नि. रोहताश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 05.07.2023 को आरोपी निसार उर्फ निसा पुत्र जुम्मा अली निवासी पचगांव तावडू जिला नूंह को महम अदालत से प्रोडक्सन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी चोरी के मामलें में गिरफ्तार होकर भिवानी जेल में बन्द था। आरोपी को अदालत से एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल कर गहनता से पुछताछ की गई है। आरोपी को महम अदालत द्वारा दिनांक 16.07.2015 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना महम मे धारा 174ए भा.द.स के तहत अभियोग संख्या 83/2021 अंकित है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ जिला चरखी दादरी व रोहतक मे चोरी आदि के 4 मामले दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपीः-
निसार उर्फ निसा पुत्र जुम्मा अली निवासी पचगांव तावडू जिला नूंह
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 04 दिनांक 05.01.2015 धारा 186/353/307/34 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम थाना महम
