आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी हरियाणा में लगातार पार्टी संगठन का निर्माण कर रही है. इसी कड़ी में आज पार्टी ने संगठन की एक और लिस्ट जारी की जिसमें किसान विंग के पूर्व जिलाध्यक्ष, कृष्ण हुड्डा को रोहतक जिले का district media incharge बनाया गया है. पार्टी द्वारा नई जिम्मेदारी देने पर कृष्ण हुड्डा ने खुशी जताते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री सुशील गुप्ता जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अनुराग ढांडा जी, प्रदेश संयुक्त सचिव लवलीन टूटेजा जी का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूर्ण लगन, मेहनत और निष्ठापूर्वक निभाते हुए पार्टी नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे.
सरकार पर निशाना साधते हुए हुड्डा जी ने कहा जिस प्रकार से प्रदेश की भाजपा सरकार ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों पर अत्याचार, हत्या-लूट, अपराध में हरियाणा को नंबर एक पर लाकर खड़ा कर दिया है. उससे प्रदेश की जनता में इनके प्रति बहुत रोष है.
प्रदेश के लोग बहुत दुखी हैं इस सरकार से. प्रदेश के लोगों की भावनाओं को समझकर उनके कष्ट को जानकर अगर कोई इस तानाशाही सरकार के प्रति जनता के हितों के लिए लड़ रहा है तो वो आम आदमी पार्टी और उसके कार्यकर्ता ही हैं. बाकी दल तो प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा का साथ देने का ही कार्य कर रहे हैँ. पार्टी नेतृत्व ने जिस तरह से मेहनती और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी है उससे निश्चित रुप से सभी कार्यकर्ताओं में नए जोश व ऊर्जा का संचार हुआ है.
अब पार्टी प्रदेश की जनता के हितों की लड़ाई और मजबूती से लड़ने का कार्य करेगी. कृष्ण हुड्डा ने संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने वाले सभी कार्यकताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
