वीरवार शाम को गोहाना के नारकोटिक्स के एसआई नरेश व सदर पुलिस इंस्पेक्टर सतवीर सिंह ने मिलकर आवली में डरेन नंबर आठ के पुल पर मनदीप निवासी आवली गाँव पुत्र समय सिंह को 1 किलो 5 ग्राम गांजे की पत्ती के साथ रंगे हाथों पकड़ा। मनदीप को सदर थाने गोहाना लाने के बाद उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि मनदीप ने रोहतक निवासी रोहित पुत्र लीलू राम इंदिरा कॉलोनी से गांजा पत्ती ली थी। फिर पुलिस टीम ने रोहतक में दबिश देकर रोहित को धार दबोचाव कुछ धाराओं के तहत उसे हिरासत में लेलिया गया है और रोहित से सदर थाना गोहाना में पूछताछ अभी भी आज जारी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!