रोहतक में दो बच्चों की मां घर में फोन की किश्त लेने आने वाले युवक के साथ फरार हो गई। महिला घर से अस्पताल में जाने की बात कहकर गई थी। जाते समय पति से बोली थी कि बच्चों को संभाल लेना। महिला के पति ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है।

गांव में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह काम पर गया था। जब दोपहर को वापस आया तो उसकी 35 वर्षीय पत्नी घर पर थी। दोपहर को अस्पताल में जाने का नाम लेकर घर से गई थी।

पीड़ित ने कहा कि अस्पताल में जाते समय उसकी पत्नी ने कहा था कि बच्चों को संभाल लेना। उनके 2 बच्चे हैं। 5 वर्षीय बेटी और साढ़े 3 वर्षीय बेटा है। अस्पताल जाने के बाद उसकी पत्नी घर वापस नहीं आई। इसके बाद अपने आसपास व रिश्तेदारी में भी पता किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं मिल पाया।

पीड़ित ने कहा कि उन्होंने एक युवक से मोबाइल फोन लिया था। जिससे मोबाइल फोन लिया था वह घर पर किश्त लेने के लिए आता था। युवक उसकी पत्नी से बातें भी करता था। कई बार उसके साथ देखा था। जिसके कारण उन्हें धमकाया। यहां तक कि पड़ोसियों ने भी धमकाया।उन्होंने कहा कि युवक भी अब अपने घर पर नहीं है। जिससे लग रहा है दोनों घर से भा गए। अपने स्तर पर तलाश करने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके महिला की तलाश शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!