रोहतक में बीते दिन दर्दनाक हादसा हो गया, एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। जिससे कार में सवार 2 युवकों की मौत हो गई। वहीं 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआइ में भर्ती करवाया गया। हादसे का कारण कार का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है।

मृतकों की पहचान गांव कटेसरा निवासी करीब 33 वर्षीय राजेश व 25 वर्षीय कर्मबीर के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में कार सवार करीब 29 वर्षीय मंदीप, 24 वर्षीय सोनू व 31 वर्षीय अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का पता लगते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई और पुलिस भी पहुंचकर जांच में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार कार सवार गांव कटेसरा निवासी पांचों युवक कार में सवार होकर कार में गैस डलवाने के लिए भिवानी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में खैरड़ी मोड़ के नजदीक कार का संतुलन बिगड़ गया। कार का संतुलन बिगड़ने के कारण बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी भयानक थी कि कार भी चकनाचूर हो गई और खेतों में पलट भी गई। घटना के बाद राहगीरों की मदद से पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पांचों युवकों को कार से बाहर निकला। जिन्हें उपचार के लिए रोहतक पीजीआइ में लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!