गृह  मंत्रालय भारत सरकार की गाइडलाइन के तहत श्री राकेश कुमार सिंह कमाण्डेण्ट 194 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स के निर्देशानुसार, सी/194 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स की एक टुकड़ी श्री राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक राकेश, निरीक्षक कुलदीप, निरीक्षक अजय कुमार राय व महिला टीम कमांडर निरीक्षक मीतू कुमारी के साथ जिला रोहतक के  सिटी थाना पुलिस प्रभारी शमशेर सिंह तथा पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह व पुलिस टीम के साथ मिलकर क्षेत्र के लोगों को भयमुक्त करने, जनता में वर्दी के प्रति विश्वास जगाने, जनता का मनोबल बढ़ाने व महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा साथ ही भाईचारे के साथ अमन-चैन से रहने के लिए सिटी थाना के विभिन्न स्थानों की जानकारी जुटाने के लिए फ़्लैग मार्च निकाला। इसके साथ सिटी थाना में शांति कमेटी के सदस्यों से मीटिंग कर क्षेत्र के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की।

सहायक कमांडेंट श्री राजीव कुमार सिंह ने बताया कि फ़्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र की जनता को भयमुक्त करने के साथ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, उनका मनोबल बढ़ाने एवं क्षेत्र में नागरिकों को अपने कर्तव्यों को निर्वाह करने के लिए प्रेरित करना है। दिनांक 15.06.2023 को थाना अर्बन स्टेट एरिया के क्षेत्र मे, दिनांक 16.06.2023 को थाना सांपला, दिनांक 17.06.2023 को आईएमटी, दिनांक 18.06.2023 को थाना महम एरिया मे फ्लैग मार्च निकाला जायेगा। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!