रोहतक पुलिस ने भरत कॉलोनी मे से हुई मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
प्रभारी थाना सिविल लाईन निरीक्षक विपिन सिंह ने बताया कि गांव घुसकानी निवासी राजकुमार की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 03.06.2023 को राजकुमार अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने निजी कार्य से भरत कॉलोनी मे आया हुआ था। अज्ञात युवक ने पीछे से राजकुमार की मोटरसाइकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया। मामले की जांच स.उप.नि रामनिवास द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 10.06.2023 को वारदात में शामिल रहे आरोपी राजबीर पुत्र मान निवासी सलीमसर जिला सोनीपत को गिरफ़्तार किया गया है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ सोनीपत मे अवैध हथियार, नशीले पदार्थो व चोरी के 3 मामले दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपीः-
राजबीर पुत्र मान निवासी सलीमसर जिला सोनीपत
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 150 दिनांक 03.06.2023 धारा 379 भा.द.स. थाना सिविल लाइन
