रोहतक में नशा मुक्त भारत व पानी एवं पर्यावरण बचाओ संकल्प एवं जन संदेश रथ यात्रा पहुंची। जिसे 31मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर युवा जागृति एवं जन कल्याण मिशन ट्रस्ट भिवानी के बैनर तले चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जो लगातार दो दिन जिले में जागरूकता अभियान चलाएगी।
रोहतक के भगत सिंह चौक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक, शीला बाईपास, भिवानी बाईपास, जींद, हिसार चौक, IG निवास स्थान, लघु सचिवालय, गांव लाढ़ौत सहित अनेक स्थानों पर जन जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। गांव भईया पुर लाढ़ौत स्थित गुरुकुल विश्व भारती से जुड़े आर्य वीर दल के विद्यार्थियों को नशा मुक्त भारत एवं पानी और पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया। संकल्प में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे आर्य वीरों ने नशा मुक्त भारत जन संदेश रथ यात्रा का स्वागत किया और कहा कि वे ना तो नशा करेंगे और नशे के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे।
आचार्य नंदकिशोर के मार्ग दर्शन में गुरुकुल में आयोजित 15 दिवसीय आर्य वीर दल प्रशिक्षण में जन संदेश रथ के साथ पहुंचे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए यात्रा के संयोजक के बाल योगी महंत चरण दास महाराज ने कहा कि मजबूत राष्ट्र के लिए मजबूत युवाओं का होना बहुत जरूरी है। देश को हम मजबूत युवा तभी दे सकते हैं, जब हमारा युवा नशे जैसी बुराई से बचेगा, चरित्र का निर्माण करेगा और देशभक्त होगा।
उन्होंने कहा कि आज युवाओं के अंदर संस्कार और संस्कृति का समावेश बहुत जरूरी है। इसलिए युवाओं को राष्ट्र से जोड़ने के लिए यह जन संदेश रथ यात्रा मुख्यमंत्री के निवास से शुरू की गई है। जन संदेश रथ यात्रा को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार अवॉर्डी अशोक कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के जिलों के लिए रवाना किया है।
उन्होंने कहा कि जन संदेश रथ यात्रा एक माह तक गांव व शहर में पहुंचकर लोगों को नशे से दूर रहने, पानी और पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाएगी। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज, समाजसेवी रमेश सैनी, पर्यावरण प्रेमी विजय सिंह मार, गोवर्धन शास्त्री, आचार्य हरीदत्त, स्वामी देवव्रत ,आचार्य प्रवीण,आचार्य नंदलाल शास्त्री,आचार्य संदीप ने कहा कि विश्व स्तर पर पर्यावरण दिवस और विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है।