करनाल में सोमवार को सीएम मनोहर लाल ने बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने हुए कहा कि पद्म विभूषण व भीम अवॉर्डी व अन्य इसी तरह के अवॉर्ड प्राप्त करने वाले लोगों को 10 हजार रुपए मासिक पेंशन दी जाएगी। इसके साथ वॉल्वो बस में भी यह लोग फ्री में यात्रा कर सकेंगे। सीएम करनाल के दो दिवसीय दौरे पर थे। दौरे के दूसरे दिन उन्होंने वार्ड नंबर 16 व 17 में कार्यकर्ताओं के साथ जनसंवाद कर उनकी समस्याएं सुनी। जिनमें से अधिकतर समस्याओं का मौके पर निवारण किया गया है। इस दौरान CM ने सरकार की उपलब्धियां व योजनाएं भी लोगों को बताई।

प्रॉपर्टी ID को लेकर आ रही ज्यादातर समस्याएंमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूरे हरियाणा में उनके जनसंवाद कार्यक्रम चले हुए हैं। जिसमें वे लोगों से रूबरू होते हैं और लोगों की समस्याएं सुनते हैं। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया जाता है। ज्यादातर समस्याएं प्रॉपर्टी आईडी और फैमिली ID को लेकर आती हैं, जिनका हाथों-हाथ निपटान कर दिया जाता है। क्योंकि इससे संबंधित सभी विभाग और स्टाफ मौके पर मौजूद रहता है। इसके अलावा प्रॉपर्टी ID को लेकर भी 2 दिन विशेष कैंप पूरे हरियाणा में लगाए गए। जिनमें हजारों की संख्या में लोगों ने अपने आवेदन व आपत्तियां दर्ज करवाई हैं।

16 जून तक प्रॉपर्टी ID की गलतियां हल करने के निर्देशCM ने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद को आदेश जारी किए गए हैं कि 16 जून तक सभी प्रॉपर्टी ID की गलतियों को हल करें, ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। इसके अलावा शहर की कुछ अवैध कॉलोनियों शामलात जमीन पर बनी हुई हैं, जिसकी वजह से कॉलोनियों को अप्रूव्ड करने में दिक्कत आ रही है। इस विषय पर बैठकर बातचीत की जाएगी और इसका समाधान निकाला जाएगा। हल निकलने के बाद शामलात पर बनी अवैध कॉलोनियां भी वैध हो जाएंगी।

आदि पुरुष मूवी को टैक्स फ्री करने पर होगा विचारइस दौरान CM ने रामायण पर बनी साउथ मूवी आदि पुरुष को हरियाणा में रिलीज करने के सवाल पर कहा कि मेरी फिल्म की टीम से बातचीत हुई है। उसका एक ट्रेलर उन्होंने देखा है। मुझे मूवी काफी अच्छी लगी है, इस मूवी को टैक्स फ्री करने के विषय पर सरकार सोच विचार करके फैसला लेगी।।

एक सप्ताह पहले भी करनाल में कर चुके जनसंवादबता दें कि इससे पहले भी 3 व 4 जून को मुख्यमंत्री मनोहर लाल दो दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरान भी उन्होंने शहर के कई वार्ड के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर उनकी समस्याएं सुनी थी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन की और से सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!