रोहतक स्थित समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में सोमवार को सीएम फ्लाइंग और CID ने संयुक्त रूप से रेड की। टीम ने ऑफिस में रिकॉर्ड खंगाला और वहां काम कराने पहुंचे लोगों से बातचीत की। साथ ही लोगों की समस्याओं को जानकार उनको हल करवाने को लेकर भी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।

पिछले कई दिनों से CM फ्लाइंग और CID द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न विभागों में रेड की जा रही है। जिसके तहत सोमवार को संयुक्त टीम ने समाज कल्याण विभाग कार्यालय में छापेमारी की। ऑफिस में आने वाले लोगों के काम नहीं हो रहे थे, जिसकी शिकायत सीएम फ्लाइंग के पास पहुंच थी। छापेमारी के चलते कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया।

गांव पिलाना निवासी सतीश ने बताया कि उसने अपनी मां की बुढ़ापा पेंशन बनवानी है। इसलिए वे पिछले करीब डेढ़ साल से चक्कर काट रहे हैं। अब तक अधिकारियों द्वारा पेंशन नहीं बनवाई गई। जब भी अधिकारियों से मिलते हैं तो यह कहकर टाल देते हैं कि जो कुछ भी होगा आगे (चंडीगढ़ मुख्यालय) से ही किया जाएगा।

गांव मकड़ौली खुर्द निवासी चांद ने बताया कि उनके भाई की 2012 में मौत हो गई थी। वर्ष 2013 में उसके भाई की पत्नी की पेंशन बन गई थी। 2019 में पेंशन काट दी थी। जिसके बाद वे लगातार चक्कर काट रहे हैं। परिवार पहचान पत्र में उसके भाई को जीवित दिखाकर पेंशन काटी गई है। जिसके बाद वे लगातार कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। हर माह 10-15 चक्कर काटने पड़ते हैं। अधिकारी कहते हैं कि कागज चंडीगढ़ भेज रहे हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!